गेहूं क्रय केंद्र बनवाने को लेकर समाज सेवी प्रदीप सिंह सिसोदिया ने DM को दिया ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को समाज सेवी प्रदीप सिंह सिसोदिया ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
आपको बताते चले की खलीलाबाद विकासखंड के ग्राम कोनी के बी पैक्स गंगा देवरिया समिति का गेहूं क्रय केंद्र का खरीद केंद्र विगत दो वर्षों से नहीं बन रहा है जिससे यहां के किसानों को अनाज बेचने में काफी समस्याएं होती हैं।
गंगा देवरिया समिति के आसपास के पांच न्याय पंचायत का क्रय इसी केंद्र से होता है, अतः समिति का गेहूं क्रय केंद्र होना अति आवश्यक है।
