गेंद घर मैदान में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम मेला

0

गेंद घर मैदान में आयोजित हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम मेला

मुख्य अतिथि डीएम अक्षय त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 16 अक्टूबर। विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी में अपनी स्वाभाविक जिज्ञासा, रचनात्मकता, अन्वेषण, प्रयोग, नवाचार और आविष्कारशीलता के लिए प्रोत्साहित करना एवं मंच उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों में आस-पास के क्षेत्रों की समस्या सुलझाने वाले दृष्टिकोण और स्थानीय परिवेश के अनुरूप आवश्यकता-आधारित उपयुक्त तकनीक को विकसित करने व दैनिक जीवन की परिस्थितियों के साथ मौलिक वैज्ञानिक विचारों/सिद्धान्तों को एकीकृत करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच स्थित गेंद घर मैदान में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य विषय पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दे जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा (हरित उर्जा या जैव-उर्जा) हाइड्रोकार्बन उर्जा का विकल्प, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित-भौतिक विज्ञान और खेल विषयक विज्ञान प्रदर्शनी में जनपदीय अनुवीक्षण समिति द्वारा जूनियर एवं सीनियर वर्ग से 03-03 सर्वश्रेष्ठ मॉडल्स का चयन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडलों को क्रमशः चार, तीन व दो हज़ार तथा दोनों वर्गों में 05-05 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में रू. 500-500 प्रदान किये गये।
विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज खजूरी के अनमोल शुक्ला, महराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच के वरूण कुमार व महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बहराइच के अमित वर्मा तथा जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के अनुराग शर्मा, चन्द्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज रिसिया के साहिना व तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज बहराइच की रिमझिम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीएलएम प्रदर्शनी में राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा के अनिल कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज व अचौलिया के स्वेता अग्रवाल व सुरभि शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच व राजकीय बालिका हाई स्कूल बदरौली के प्रतिमा कुमारी व सुनीता मौर्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी बच्चों को नवाचारी प्रदर्शन को विकसित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किये गये मॉडलों की सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द ने सभी बच्चों के मॉडल व शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम की प्रशंसा के साथ-साथ आयोजन की उपादेता पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अंबरीश ने किया तथा अंत में जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा (समग्र शिक्षा) चंद्रेश पाण्डेय द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर चयनित छात्रों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व टीएलएम मेला के सफल आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज भग्गडवा के प्राचार्य यशवंत सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के प्राचार्य नगेंद्र कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा के प्राचार्य डॉ अमित कुमार पांडे तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती मधु व गांधी इंटर कॉलेज बहराइच के प्राचार्य जसवंत सिंह व राजकीय हाई स्कूल बदरौली के प्राचार्य परशुराम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...