गीडा की फैक्ट्रीयों से सहजनवां नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र राख व प्रदूषण से हो रहा है सुशोभित।
Oplus_16908288
गीडा की फैक्ट्रीयों से सहजनवां नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र राख व प्रदूषण से हो रहा है सुशोभित।
प्रदूषण से कितने लोगों की आंखें चली गई और कितने लोग बीमार होते जा रहे हैं ।
जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के निरंकुशता का दंश झेल रहा सहजनवां विधानसभा ।
गोरखपुर –
सहजनवां तहसील क्षेत्र व नगर पंचायत के सटे बगल पश्चिम में गैलेंट और अंकुर इस्पात फैक्ट्री लगी हुई है तथा पूरब में आईजीएल इत्यादि फैक्ट्री लगी हुई हैं। फैक्ट्री से इतनी अधिक राख एव धुंआ दूषित जल का गंध से सहजनवा नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रहना दुभर हो गया है। सहजनवा नगर पंचायत के तमाम लोगों की आंखें खराब हो चुकी है और इस प्रदूषण से तमाम लोग विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रषित होते जा रहे हैं ।घर के बाहर या अंदर फैक्ट्री की राखो से भरा रहता है ।लोग सफाई करते-करते परेशान रहते हैं ।बाहर किसी भी प्रकार का कोई चीज नहीं डाल सकते हैं। शाम को सफाई करके सोए तो सुबह जो है छत और घर के अंदर तमाम राखें भरी मिलते हैं। इन चीजों पर शासन प्रशासन के लोग कभी ध्यान नहीं दिए और ना दे रहे हैं ।फैक्ट्री मालिक को आमदनी से मतलब है जनता के दुखों से कोई मतलब नहीं है ।कई बार सहजनवा के लोगों ने शासन प्रशासन को तथा जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराया तथा मांग पत्र भी सौंप चुके हैं लेकिन उसपर किसी भी प्रकार का कोई विचार नहीं हुआ ।यह मुख्यमंत्री जी का गृह जनपद है यदि इस गृह जनपद में ऐसी दुखदाई स्थिति उत्पन्न रहे तो यह सोचनीय विषय है। कई बार सांसद और विधायक महोदय से भी इसकी शिकायत की गई लेकिन किसी ने इस पर अमल नहीं किया ।क्या सहजनवा के लोगो को न रहने के लिए बाध्य किया जा रहा है। लोग पलायन के लिए सोच रहे हैं इन राखो और प्रदूषणों से लोगों का रहना दुभर हो गया है ।क्या पहले शासन प्रशासन के लोग नहीं सोच पाये कि घनी नगर पंचायत के बगल में इन फैक्ट्री का निर्माण कराया गया इससे क्या नुकसान होगा क्या हो रहा है यहाँ की जनता सलामत रहेगी की नहीं। सहजनवा नगर पंचायत की जनता राख और प्रदूषण से विधिवत परेशान है। लेकिन कोई भी शासन प्रशासन व छेत्रिय जनप्रतिनिधियों के लोग खोज खबर लेने वाले नहीं है। जबकि उच्च न्यायालय का नियम है जिस टाउन एरिया की आबादी चार लाख से ऊपर हो उसके 18 किलोमीटर की परिधि में कोई इंडस्ट्रीज नहीं लगाई जा सकती फिर भी इस पर कोई ध्यान नहीं है ।वही इस समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी सहजनवां दीपक गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदूषण विभाग को भेज कर जांच कराया जायेगा तथा जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण किया जायेगा।
