गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Oplus_16908288
गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 26 जनवरी 2026 को गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी.जी. कॉलेज, भुजैनी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अंकित राज तिवारी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने मां सरस्वती एवं अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंगनाथ तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस उन अमर शहीदों और महापुरुषों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को नमन करने का दिन है, जिनके कारण देश ने स्वतंत्रता का स्वर्णिम प्रभात देखा।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
