गांव चलो अभियान के तहत धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मुकुंदपुर में लगाई चौपाल, जनसमस्याएं सुनीं

0

गांव चलो अभियान के तहत धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मुकुंदपुर में लगाई चौपाल, जनसमस्याएं सुनीं

संतकबीर नगर।


भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “गांव चलो अभियान” के तहत धनघटा विधायक गणेश चौहान ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर संपर्क किया।

विधायक चौहान ने इस दौरान डबल इंजन की भाजपा सरकार के बीते आठ वर्षों की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए। उन्होंने लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चौपाल के दौरान विधायक ने गांव के सम्मानित और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...