गाली देने से रोका तो दरोगा और सिपाही पर चाकू से हमला, गंभीर !

0

Oplus_16908288

गाली देने से रोका तो दरोगा और सिपाही पर चाकू से हमला, गंभीर !

बाइक से गश्त पर निकले थे पुलिसकर्मी, एम्स में चल रहा इलाज!

खोराबार गांव का रहने वाला है आरोपी दुर्गेश, हिरासत में लिया !

गोरखपुर/खोराबार- 

पड़ोसियों को गाली देने से रोकने पर एक दबंग युवक ने खोराबार थाने के दरोगा और सिपाही पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार खोराबार थाने पर तैनात दरोगा अनूप कुमार सरोज अपने हमराही सिपाही राजेश के साथ बाइक पर खोराबार गांव में गश्त करने निकले थे। देर शाम वह घुठठ टोला के रास्ते जा रहे थे कि दुर्गेश पासवान नामक युवक सड़क पर खड़ा होकर अपने पड़ोसी को गाली दे रहा था। उसके हाथ में डंडा भी था। जो कोई उससे कुछ बोलता, उस पर वह हमला कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने बाइक रोक कर उसे टोका तो दुर्गेश को लगा कि पड़ोसी ने पुलिस बुला ली है। उसने उन पर भी पहले लाठी से हमला किया और फिर चाकू मार दिया। दरोगा अनूप के चेहरे और गले पर चाकू लगा है। सिपाही राजेश को भी उसने दो-तीन लाठी मारी।

सिपाही की सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्गेश को हिरासत में ले लिया। हालत गंभीर होने से उन्हें सीएचसी से एम्स रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...