फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया पदाधिकारी परिचय एवं भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन।

0

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया पदाधिकारी परिचय एवं भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन।

संस्था पिछले 2 वर्षों से नि:स्वार्थ कर रही है सेवा।

संस्था के 79 हजार सदस्यों द्वारा 15 माह में लगभग एक करोड़ 51 लाख का किया गया सहयोग।

ज्यादा से ज्यादा संख्या में संस्था से जुड़कर हो सकते हैं लाभान्वित- महेंद्र कुमार वर्मा।

संतकबीर नगर।

मुख्यालय खलीलाबाद अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर स्थित विद्यालय ज्ञान सरोवर विद्या मंदिर के प्रांगण में फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में जनपद संत कबीर नगर टीम द्वारा सभी अधिकारियों के परिचय पत्र व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे जनपद से ब्लॉक स्तर तक की टीम ने सहभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार वर्मा जी का माला पहनकर स्वागत किया गया तथा महान सूफी संत संतकबीर की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिले एवं ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भावना की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक श्री महेंद्र कुमार वर्मा के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने ट्रस्ट के भविष्य के व्यापक विस्तार, नई सामाजिक योजनाओं एवं डिजिटल पारदर्शिता प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “ फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का संकल्प है।”

सह–संस्थापक श्री चन्द्र शेखर सिंह ने ट्रस्ट की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि संस्था की पहचान उसके कार्यों से है, न कि प्रचार से।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शिवसरन सिंह ने संगठन को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया तथा अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनकर इस सेवा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ मिश्रा ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता की सराहना करते हुए जिला टीम को सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए बधाई दी।

जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने संस्था की ऐतिहासिक उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि अब तक सदस्यों द्वारा 1 करोड़ 51 लाख रुपये का सहयोग एकत्रित किया जा चुका है। यह आंकड़ा सामाजिक एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है।

जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने आकस्मिक निधन योजना के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब तक 6 सदस्यों के आकस्मिक निधन पर उनके नामिनी के खातों में 71,23,495 रुपए की सहायता राशि सीधे प्रेषित की जा चुकी है।

जिला उपाध्यक्ष श्री रामनरेश ने “बेटी विवाह शगुन योजना” की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 59 सदस्यों को कुल 66,58,580 रुपए का सहयोग प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा “गतिमान सहयोग” योजना के तहत 11 बेटियों के विवाह में प्रत्येक को 2,25,000 रूपए शगुन प्रदान किए जाने की संभावना व्यक्त की गई, जिससे संगठन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय मिलता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन जिला उपाध्यक्ष श्री धीरज चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि FRCT केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, भाईचारे और मानवीय एकता का मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है।

अंत में यह संकल्प दोहराया गया कि संस्था सेवा, एकजुटता और पारदर्शिता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती रहेगी तथा समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाने का कार्य और अधिक गति से करेगी।

इस कार्यक्रम में श्री महेंद्र वर्मा (संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री चन्द्रशेखर सिंह (सह-संस्थापक), श्री शिवसरन (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्री रविन्द्र नाथ मिश्रा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), प्रदीप कुमार वर्मा (जिला अध्यक्ष), सलेक चन्द्र (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), आनन्द पाण्डेय (जिला उपाध्यक्ष)  रामकेश (जिला उपाध्यक्ष), धीरज चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), सुनील विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष), जितेंद्र कन्नौजिया (महामंत्री) , विजय गौतम (संगठन मंत्री) , निर्मल श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष) , सागर सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), गणेश प्रसाद चौरसिया (जिला सह मीडिया प्रभारी), अशोक मौर्य (संस्थापक, ज्ञान सरोवर विद्यालय मोहिउद्दीनपुर), प्रवेश चंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष खलीलाबाद), राम नरेश (ब्लाक अध्यक्ष,सेमरियावां), रविन्द्र तिवारी (आई टी सेल,सेमरियावां), मनोज कुमार (ब्लॉक अध्यक्ष, बघौली), सूर्य प्रकाश (ब्लॉक अध्यक्ष,बेलहर), प्रमोद कुमार (संगठन मंत्री,बेलहर), आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...