संत कबीर नगर- फर्जी तरीके से सरकारी धन निकालने का प्रधान पर आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।।
Oplus_16908288
ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों के नाम पर फर्जी तरीके से सरकारी धन निकालने का ग्रामीण ने लगाया आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर- दिनांक 23 जनवरी 2026 को ग्राम दुर्गजोत के वर्तमान प्रधान द्वारा ग्राम दुर्गजोत में कागजों में बिकास कार्य दिखा कर सरकारी धन निकलने का ग्रामीण ने लगाया गंभीर आरोप, जिलाधिकारी को दिया साक्ष्य के साथ शिकायती पत्र।
आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत दुर्गजोत तहसील मेहदावल के ग्राम प्रधान रुकसाना खातून द्वारा बिकास कार्यों को लेकर सरकारी बजट निकाल लिया गया जब की उस समय प्रधान द्वारा कोई बिकास कार्य नहीं किया गया।

शिकायतकर्ता वाजिद बंजारा पुत्र नेवास अली निवासी दुर्गजोत द्वारा शिकायत के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा एक ही कार्य वरकू के खेत से बहादुर के खेत तक इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण के कार्य को कर कर दो बार सरकारी धनराज निकल गया जिसकी छाया प्रति प्रार्थना पत्र के साथ संकलन है तथा उक्त शिकायत के क्रम में मनरेगा सेल के अधिकारी वेद प्रकाश वर्मा द्वारा जांच किया गया जिसमें प्रार्थी के शिकायत की पुष्टि हुई।


ग्राम प्रधान रुखसाना खातून के द्वारा गांव के विकास में अन्य परियोजनाओं को पास करा कर निकले गए धनराशि व गांव में हुए अतिरिक्त विकास कार्यों की जांच कराया जाना न्याय संगत है जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों तथा जिलाधिकारी महोदय को लिखित रूप से दिया गया। लेकिन जिलाधिकारी महोदय के आदेश के बावजूद भी सही ढंग से इसकी जांच नहीं हुई और वर्तमान प्रधान रुखसाना खातून द्वारा शिकायत करने वालों को प्रताड़ित भी किया जाता है और उनको फर्जी मुकदमे में फसाया जाता है। जिसके वजह से प्रधान के खिलाफ लोगों ने शिकायत करना बंद कर दिया क्योंकि उन्हें डर है कि उन्हें भी फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।
