एयर इंडिया का एक प्लेन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान हुआ क्रैश ।

0

एयर इंडिया का एक प्लेन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान हुआ क्रैश ।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे थे प्लेन में सफर।

प्लेन में स्टाफ सहित 242लोग रहे मौजूद।

अहमदाबाद- आज दिनांक 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया है जिसमें स्टाफ को लेकर लगभग 242 लोग सवार थे। घटना के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठा।
आपको बताते चले कि यह विमान लंदन जा रहा था, और बड़े पैमाने पर इसमें नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
प्लेन क्रैश होते ही यहां पर इमरजेंसी सर्विस की टीम पहुंच चुकी है। मलवा को हटाकर लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।
सभी मृतकों की लिस्ट सामने आ रही है और सरकार ने कहा है कि परिवार के साथ हम हर कदम पर खड़े हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया यात्री विमान दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए युद्ध स्तर पर तत्काल बचाव एवं राहत कार्य तथा घायल यात्रियों को तत्काल उपचार करने का निर्देश दिया है। इस घटना पर शोक भी जताया है।
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री प्लेन क्रैश हो गया है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के दौरान यात्री प्लेन एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकराने के कारण हादसा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 187 ने अहमदाबाद से लगभग 1:38 बजे उड़ान भरी थी। इसी दौरान विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया। हादसे के बाद बड़ा धमाका हुआ और धूल का गुब्बार उठने लगा।
बताया जा रहा है कि यह यात्री विमान लंदन जा रहा था। जानकारी मिलते ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
50 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं बाकी लोगों भी निकलने की कोशिश जारी है।
जानकारी के मुताबिक विमान के मलबे से 50 शव निकालने की जानकारी सामने आई है। दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं घायलों को नजदीक अस्पताल ले जाया जा रहा है।
हादसे में कितने लोगों की मौत हो चुकी है अभी अधिकृत कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...