एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हीरालाल बना चैम्पियन !!  मगहर

0

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हीरालाल बना चैम्पियन !! 

मगहर –ए एच एग्री इंटर कालेज सेमरियावां में चल रही दो दिवसीय माध्यमिक स्कूलों की तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हीरालाल राम निवास इंटर कालेज खलीलाबाद चैम्पियन बना।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता हमें अनुशासन, टीम भावना व कठिन परिस्थितियों में जीत की भावना सिखाती है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है। हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि दुधारा विद्यालय ने अद्भुत एथलेटिक्स खेल महाकुंभ का आयोजन कर छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया है। शानदार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की उत्कंठ सराहना करता हूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि यह प्रतियोगिता हमारे लिए एक यादगार और गर्व का समय रहा है, जिसमें हमने अपने छात्र छात्राओं की प्रतिभा और क्षमता को देखने व परखने का मौका मिला। आयोजक प्रधानाचार्य मुनीर आलम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। संचालन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी व कमर आलम सिद्धकी ने किया।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह खान, जमाल अहमद,फिरोज अहमद, सतेंद्र कुमार, शैलेन्द्र शुक्ला, मोहम्मद शफीक, खेल शिक्षक जोखू प्रसाद, दिवाकर उपाध्याय , सुधीर कुमार, निसार अहमद, विजय कुमार, विवेकानंद यादव, दिवाकर उपाध्याय, सोनिया,सबिता यादव सहित उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...