पीस पार्टी की आपत्तिजनक बयानबाजी पर एनएसए लगाने की मांग

0

पीस पार्टी की आपत्तिजनक बयानबाजी पर एनएसए लगाने की मांग!! 

मगहर।पीस पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा मीनू सिंह के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ताओं ने यति नरसिंहानन्द द्वारा मोहम्मद साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्र सौंपा है। जिसमें इस कृत्य की निनन्दा करते हुये उनके खिलाफ सख्त करवाई की मांग की और एनएसए लगाने की मांग की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा मीनू सिंह ने पत्र में लिखा है कि 29सितंबर को हिंदी भवन गाजियाबाद में यति नृसिंहानन्द देवी मंदिर पीठ डासना द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम मोहम्मद साहब के ऊपर अत्यंत ही आपत्तिजनक बयान दिया गया है। वहीं कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के रामगिरि महाराज ने भी इनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। दिन ब दिन ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस देश में ऐसे लोगों पर समय रहते अगर कारवाई नहीं की गयी तो देश मे शांति व सौहार्द बिगड़ते देर नहीं लगेगी।इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छबि भी धूमिल होगी। पत्र के माध्यम से मांग की है कि किसी भी धर्म, मजहब, पंथ अथवा साम्प्रदाय से जुड़े पैगम्बर, ईष्ट, देवी देवता के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एनएसए व भारतीय दण्ड संहिता के तहत सख्त कानूनी करवाई की जाये।

महिला अध्यक्षा मीनू सिंह, मेंहदावल महिला अध्यक्षा शकुंतला निषाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आमिर कादिरी, नगर अध्यक्ष मगहर ओबैदुन्नबी, परवाज़ अहमद, शफ़ीक़ लीडर व पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफ़रोज़ बादल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...