‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ पर महिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन

0

एक राष्ट्र – एक चुनाव’ पर महिला संगोष्ठी का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर।-
हीरा लाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के आडिटोरियम में रविवार को ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना और एक राष्ट्र-एक चुनाव जैसी महत्वपूर्ण अवधारणा पर सारगर्भित चर्चा करना था। यह कार्यक्रम न केवल विचार विमर्श का केंद्र बना, बल्कि महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में भी देखा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक साथ चुनाव कराए जाने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था अधिक सुचारू और स्थिर भी हो सकेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सोनी सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र – एक चुनाव व्यवस्था के जरिए महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिल सकती है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी बार-बार की व्यस्तता से बचकर जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक पक्षों पर विचार व्यक्त करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

वहीं कार्यक्रम के प्रभारी अमर राय ने सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा पांडेय, माया गौड़ , भाजपा नेत्री उर्मिला त्रिपाठी, तारा राय, रागनी पांडेय, रजनी पांडेय , जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति, शिखा अग्रहरी, प्रियंका, संध्या श्रीवास्तव, सुमन ठाकुर बिंदु देवी, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभागार में मातृशक्ति की भारी भागीदारी से यह स्पष्ट हुआ कि महिलाएं भी राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को लेकर गंभीर हैं।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने वक्ताओं का स्वागत करते हुए संगोष्ठी को संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का मंच बताया।
संगोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस विचार को समर्थन देने और इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...