एडीएम की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में समस्त क्रय संस्थाओं, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारियो/ विपणन निरीक्षकों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

0

एडीएम की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में समस्त क्रय संस्थाओं, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारियो/ विपणन निरीक्षकों के साथ बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में समस्त क्रय संस्थाओं, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों/ विपणन निरीक्षको के साथ बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष जनपद में धान खरीद का 40000.00 मी०टन लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान 2300 रू० प्रति कु० एवं ग्रेड ए 2320 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। धान की आवंक प्रारम्भ होते ही किसानों का धान सुविधाजनक तरीके से क्रय केन्द्र पर खरीद हो सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त एजेंसियों और जिला प्रबन्धको को अवगत कराया गया है इस वर्ष जनपद में शासन द्वारा कुल 54 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में जनपद में कुल 41 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 32. पी०सी०एफ० के 08 एवं भा०खा०नि० के 01 क्रय केन्द्र जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन हो चुका है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है इस वर्ष धान खरीद 01 नवम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक होगी। गत वर्ष के सापेक्ष समर्थन मूल्य में 117 रू० प्रति कु० की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया गया कि कोई भी कृषक बन्धु धान विक्रय हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा, इस हेतु कृषक बन्धु किसी भी साइबर कैफे, जनसेवा केन्द्र अथवा स्वयं के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त एजेंसियों के जिला प्रबन्धको को निर्देशित किया गया कि केन्द्र वहीं स्थापित किया जाये जहाँ धान की आवक अधिक हो एवं वही केन्द्र अनुमोदित कराया जाये जो मानक के अनुरूप हों। उन्होंने समस्त एजेंसियों के जिला प्रबन्धको को कड़ा निर्देश दिया गया कि जनपद में लक्ष्य के अनुरूप क्रय केन्द्रो को अनुमोदित कराते हुए केन्द्रो पर समस्त व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में प्रमुख रूप से डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह, एआर कॉपरेटिव आनंद कुमार मिश्र, जिला प्रबंधक पीसीएफ अखिलेश यादव, पीसीयू एजेंसी नोडल अखिलेश कुमार, एसएमआई अखिलेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...