ई-लॉटरी के माध्यम से 1 कंपोजिट व 4 देशी शराब की दुकानों का किया गया व्यवस्थापन/चयन।
संतकबीर नगर –
जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की उपस्थिति में जनपद संत कबीर नगर में अवशेष एवं नवसृजित देशी मदिरा दुकान (कटाई, भीखाड़ाड, मदरहिया चौराहा एवं मूडाडीहा ) तथा कम्पोजिट शॉप मदरहिया चौराहा की की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से जिला चयन समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी खप्रक्रिया के तहत की गयी जिससे वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत व्यवस्थापन हो गया है।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन तथा जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
