डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने एक निजी अस्पताल का फीता काट कर किया शुभारंभ।
Oplus_16908288
सांसद जगदंबिका पाल के द्वारा जनपद मुख्यालय खलीलाबाद के एक निजी अस्पताल का फीता काट कर किया गया शुभारंभ।
संतकबीर नगर पहुंचे डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने मीडिया से किया बातचीत।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को खलीलाबाद मुख्यालय स्थिति एक निजी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के द्वारा फीता काटकर निजी हॉस्पिटल का किया गया शुभारंभ।
सदन में राहुल गांधी द्वारा किए गए टिप्पणी पर मीडिया से बात चीत के दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहां भारत की पार्लियामेंट में जिस तरह बिना अवचित्य के अनरगल आरोप लगाते हैं,, उनके पास अगर फुटेज है तो बात करो प्रधानमंत्री हो या कोई पार्लियामेंट मेम्बर पर इस तरह बिना अवचित्य के किसी पर भी टिप्पणी नहीं करना चाहिए
जिस तरीके से राहुल गांधी ने व्यवधान पैदा किये,जिस तरीके से महामहिम राष्ट्रपति के भाषण से चर्चा नहीं हो पाई जबकि विपक्ष भी चाहता था। जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों भी चाहते थे।
वह केवल सदन को बाधित कर भारत के विकास को रोक रहे हैं इस तरीके के आरोप निम्न स्तर के घटिया लगाने का आशय साफ हैं कि सदन कार्य को इस तरीके से गुमराह करतेहैं
मुझे लगता है कि भारत की लोकसभा में भारत की उपलब्धियां को आज 11वें पायदान से दुनिया के टॉप लेवल के करीब पहुंच गया है।
आज दुनिया के गुड गवर्नेंस से जो यह बजट प्रस्तुत हुआ है केवल यह बजट साल 2026 का बजट ही नहीं है बल्कि यह बजट 2047 में आने वाला रोड मैप है विकसित भारत बनाने का जरिया भी है। बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले , जगदंबिका पाल ने मीडिया को बताया कि बंगाल में इस बार के चुनाव में सुनिश्चित है इस बार टीएमसी का जाना सुनिश्चित है जिस तरीके से ममता बनर्जी फिर से लोगों को काम नहीं करने दिया तैयारी में लगी ब्लू और अधिकारियों को रोका यह उनकी बौखलाहट है अब इस बार ममता सुनिश्चित कर चुकी है कि अब बंगाल में बाकायदा परिवर्तन होगा जिस तरीके से बंगाल में नेक्सस बन गया है वहां के पुलिस एक तरीके से टीएमसी की कार्यकर्ता हो गए वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, हिंसा हो रही है, हत्याएं हो रहे है, हां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर बोले- जिस चीज का मकसद खत्म हो चुका है उसका कोई मतलब नहीं है यह सिर्फ राजनीति के लिए हो रहा है।
