डॉ. वरुणेश दूबे को ससुराल वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, विडियो हुआ वायरल।

0

डॉ. वरुणेश दूबे को ससुराल वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, विडियो हुआ वायरल।

कार से कुचलने की कोशिश।

पत्नी ने पोर्न वीडियो बनाने का लगाया था आरोप

CMO द्वारा गठित टीम ने इस मामले में दिया है क्लीनचिट

संत कबीर नगर –

संत कबीर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में अधीक्षक के पद पर व जिला कारागार खलीलाबाद में चिकित्सक के पद पर तैनात डॉक्टर वरुणेश दुबे के साथ गोरखपुर में मारपीट की गई।

मारपीट करने वाले और कोई नहीं बल्कि उनके ही ससुराल वाले हैं। ससुराल वालों ने पहले गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी गई, फिर ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर पुलिस से मदद मांगते दिखाई दे रहे हैं। घटना सोन्हीचा बाजार की है।
आपको बता दें कि करीब 2 महीने पहले डॉक्टर पर उनकी ही पत्नी ने पोर्न वीडियो बनाने और उन्हें सोशल साइट्स पर अपलोड करने का आरोप लगाया था ।
संत कबीर नगर के सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एडिशनल सीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई थी, जांच में सभी आरोप निराधार पाए गए। डॉक्टर के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।
डॉक्टर वरुणेश दुबे ने कहा कि जो सच है वो सामने आया झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता है। उनका कहना है कि कुछ लालची लोग उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं।
वह मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनका पत्नी शिल्पी पांडे और उनके परिवार में पहले से ही विवाद चल रहा है और मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।
डॉक्टर वरूणेश दुबे ने बताया कि 9 जुलाई (बुधवार) को ड्राइवर के साथ गोरखपुर में गाड़ी से बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी समय एक गाड़ी लगातार उनका पीछा करने लगी, इसके बाद कार से पीछे से 3-4 बार टक्कर मारी। इससे मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। थोड़ी देर में पीछे वाली गाड़ी ने ओवरटेक किया और आगे आकर कार सामने खड़ी कर दी। कार से उतरे मेरे साले राहुल पांडेय, ऋषभ पांडेय और उनके साथियों ने घेर लिया। मैंने गाड़ी के अंदर से ही डॉयल – 112 पर कॉल करके मदद मांगने की कोशिश की। इससे पहले ही इन लोगों ने मेरे ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर पीटा। बाजार में लोगों ने बीच-बचाव किया, तो वो लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मेरे सिर पर हमला किया गया, जिससे गंभीर चोट आई है। फिर मुझे गोरखपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...