दो ग्राम पंचायतों में 21 लाख 57 हजार की अनियमितता मिली
संतकबीर नगर जिले से बड़ी खबर
————————————–
दो ग्राम पंचायतों में 21 लाख 57 हजार की अनियमितता मिली ।
विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत टिकुईकोल बाबू और लखनापार का मामला।
संत कबीर नगर – मनरेगा योजना में 5370 मानव दिवस की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर 13,53,240 रुपये के शासकीय धनराशि के गबन का प्रयास किया गया। जबकि बिना कार्य कराए ही 8,04,615 रुपये का गबन किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों में 21 ,57,855 रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय धनराशि के गबन के मामले में प्रथम दृष्टया प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक दोषी पाए गए। सीडीओ और डीसी मनरेगा की संयुक्त जांच में यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।एम.आई.एस.रिपोर्ट के अवलोकन में पाया गया कि उक्त परियोजना पर जारी सभी मस्टररोलों पर लगभग एक ही फोटो अपलोड किया गया है। किसी भी मस्टर रोल पर द्वितीय पाली का फोटोग्राफ अपलोड नहीं किया गया है। विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत टिकुईकोल बाबू और लखनापार में मनरेगा योजना में 5370 मानव दिवस की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर 13,53,240 रुपये के शासकीय धनराशि के गबन का प्रयास किया गया। जबकि बिना कार्य कराए ही 8,04,615 रुपये का गबन किया गया। दोनों ग्राम पंचायतों में 21 ,57,855 रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय धनराशि के गबन के मामले में प्रथम दृष्टया प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक दोषी पाए गए। सीडीओ और डीसी मनरेगा की संयुक्त जांच में यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।15 अप्रैल को सी.डी.ओ. जयकेश त्रिपाठी और डीसी मनरेगा डॉक्टर प्रभात द्विवेदी ने संयुक्त रुप से विकास खंड नाथनगर के ग्राम पंचायत टिकुईकोल बाबू में मनरेगा योजना में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। टिकुईकोल बाबू में दुर्विजय के खेत के उत्तर पोखरा के निर्माण कार्य स्थल पर कोई भी श्रमिक कार्य करते हुए नहीं पाए गए। जबकि मौके पर पूर्व में कृत कोई कार्य नहीं पाया गया। उक्त कार्य पर 02 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक मस्टर रोल जारी किया गया है। 12 अप्रैल 2025 तक एन.एम.एम.एस. से मजदूरों की उपस्थिति भी दर्ज की गई है। परियोजना पर अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।एमआईएस रिपोर्ट के अवलोकन में पाया गया कि उक्त परियोजना पर जारी सभी मस्टररोलों पर लगभग एक ही फोटो अपलोड किया गया है। किसी भी मस्टर रोल पर द्वितीय पाली का फोटोग्राफ अपलोड नहीं किया गया है। इस परियोजना पर कुल 1414 मानव दिवस की उपस्थिति फर्जी रूप से दर्ज कर कुल 356328 रुपये की शासकीय धनराशि की गबन का प्रयास किया गया है। इसी तरह टिकुईकोल बाबू में दुर्विजय के खेत के उत्तर पोखरा का निर्माण कार्य के निरीक्षण में कार्यस्थल पर कोई श्रमिक कार्य करते नहीं पाए गए। मौके पर भी कोई कृत कार्य नहीं पाया गया है।
