दो दिन दर- दर भटकटने को हुए मजबूर, दर्ज नही हुआ मुकदमा।
Oplus_16908288
दो दिन दर दर भटकटने को हुए मजबूर, दर्ज नही हुआ मुकदमा।
पौली में बीडीओ के साथ भाजपा नेता के विवाद का मामला ।
बुधवार को पौली व हैंसर ब्लाक पर पसरा रहा सन्नाटा ।
ठप रहा एसआईआर का काम ।
धनघटा- सन्तकबीर नगर ।
पौली ब्लॉक में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद में दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए बीडीओ को अधिकारियों के चौखट की परिक्रमा करने को मजबूर होना पड़ा। 28 घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद भी बीडीओ की तहरीर पर धनघटा पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर सकी। दूसरी तरफ प्रकरण को लेकर ब्लाक कर्मियों में उबाल देखने को मिला। भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने से खफा ब्लाक कर्मियों ने काम काज बन्द रखा। बुधवार को हैंसर व पौली ब्लाकों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का कर्मियों को छोड़ शेष कर्मी नदारद दिखे। बुधवार शाम तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।
मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे भाजपा नेता एवं पौली ब्लाक के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के बीच राशनकार्ड न बनाए जाने की शिकायत लेकर खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा के पास पहुंचे। दोनों लोगों के बीच हो रही बातचीत के दौरान स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। खंड विकास अधिकारी का आरोप है कि अरविंद सिंह अपना कपड़ा उतार कर उनके सामने अर्धनग्न हो गए और कपड़ा को बीडीओ के ऊपर फेंक दिए। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों को को दी। थोड़ी देर बाद एसडीएम डॉक्टर सुनील कुमार थाना प्रभारी दिलीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो भाजपा वहां से फरार हो गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए खंड विकास अधिकारी थाने पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं की। जिसके विरोध में बुधवार को पौली ब्लॉक में तालाबंदी करके कर्मचारीयों ने काम काज ठप कर दिया।हैसर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी भी कार्य का बहिष्कार किए। बुधवार दोपहर तक कामकाज बंद रखने के बाद अधिकारी कर्मचारी जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। कार्य बंद होने से एस आई आर का भी काम प्रभावित हुआ। ब्लॉक कर्मियों का कहना है कि जब तक भाजपा नेता अरविंद सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता है। तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। लोगों का कहना है की एक तरफ सरकारी कर्मचारी है तो दूसरी तरफ सत्तासीन पार्टी का नेता देखना है कि मामले में सुलह समझौता होता है या कोई पलरा भारी पड़ेगा। बुधवार की शाम जिले के अधिकारियों की परिक्रमा करने के बाद बीडीओ के साथ अन्य ब्लाक कर्मी एसडीएम कार्यालत धनघटा पहुंचे।
