DM ने सूरज जोत गांव में निर्माणधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश !

0

DM ने सूरज जोत गांव में निर्माणधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश !

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मार्ग की समस्या से संबंधित जानकारी प्राप्त किये !

 डीएम ने उप जिला अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश !

संतकबीर नगर- जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तवंर द्वारा खलीलाबाद तहसील अंतर्गत विकास खण्ड बघौली के सुरजाजोत गांव में निर्माणाधीन नर्सिंग कालेज का स्थलीय निरीक्षण किये व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एप्रोच मार्ग की समस्या एवं गांव में निर्माणाधीन नर्सिंग कालेज के निर्माण की प्रगति एवं गुणवत्ता आदि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं अभियंता को निर्देशित किया की नर्सिंग कालेज के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाये। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्तायुक्त निर्माण सामग्री का ही प्रयोग होना चाहिए, किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अवर अभियंता द्वारा अगले 06 माह में निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु आश्वस्त किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुॅंच मार्ग की समस्या से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करते हुए उप जिलाधिकारी खलीलाबाद सहित संबंधित विभागीय अधिकारी को रास्ते का निरीक्षण कर उसका निराकरण करने के संबंध में निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक मेहदावल राकेश सिंह बघेल, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...