डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 16 मार्च।
जिले में संचालित योजनाओं के भूमि अर्जन कार्याे की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि बहराइच खलीलाबाद नई रेल लाइन के निर्माण के प्रभावित वृक्षों के निलामी/कटान रेलवे विभाग द्वारा वननिगम से सम्पर्क कराया जाए विलम्ब न हो। उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि योजना प्रभावित ग्राम समाज के भू-खण्डों के पुर्नग्रहण की कार्यवाही शीघ्र करायी जाये। भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय हब के अर्जन क्षेत्र में प्रभावित परिसम्पत्तियों का मूल्याकंन भूमि अध्याप्ति अधिकारी को उपलब्ध कराये जिससे अधिनिर्णय विलम्बित न हो।
उपजिलाधिकारी कैसरगंज व महसी से जिलाधिकारी द्वारा अपेक्षा की गयी कि अर्जन प्रभावित भूमि स्थलीय स्थिति व प्रभावित कृषकों के मध्य अंश निर्धारण की रिर्पाेट विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को 01 सप्ताह में उपलब्ध करायी जाए। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसबे के निर्माण में प्रभावित ग्राम टेडवाबसन्तपुर के सन्दर्भ में जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी महसी को निर्देशित किया गया कि ग्राम टेडवाबसन्तपुर के प्रस्ताव के अनुसार भू-खण्डों एवं क्षेत्रफल का मिलान खतौनी/41,45 से करा लिया जाए तथा यह ध्यान रखा जाए कि अर्जन हेतु प्रस्तावित क्षेत्रफल भू-खण्ड के कुल क्षेत्रफल से अधिक कदापि न हो। सिचाई विभाग के गैप्स निर्माण के भू-अर्जन प्रस्ताव में तेजी लायी जाए। सहायक मण्डल अभियंता पूर्वाेत्तर रेलवे बहराइच निदेर्शित किया गया कि मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी विभाग के प्रतिनिधियों को यह निर्देशित किया गया कि योजना प्रभावित भू-अधिग्रहण कार्यों की सतत समीक्षा की जाए कही भी शिथिलता न हो।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच, नगर मजिस्ट्रेट बहराइच, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी महसी, उपजिलाधिकारी कैसरगंज, भूमि अर्जन अधिकारी एनएचएआई लखनऊ, अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि० बहराइच, सहायक मण्डल इंजीनियर पूर्वाेत्तर रेलवे बहराइच, सहायक अभियंता, सरयू नहर खण्ड-4, सहायक अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड-1 सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड-1, लोक निर्माण विभाग, बहराइच, सहायक अभियंता एनएचएआई सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
