डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा बैठक, कोटेदार बनायेंगे गोल्डेन कार्ड। 

0

Oplus_16908288

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा बैठक कोटेदार बनायेंगे गोल्डेन कार्ड। 

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 30 जनवरी।

अन्नपूर्णा भवनों के संचालन व निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 अन्तर्गत निर्मित होने वाले अन्नपूर्ण भवनों के लिए 250 ग्राम पंचायतों हेतु भूमि का चिन्हांकन कर लिया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि 01 माह के अन्दर सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिवों तथा लेखपालों के साथ बैठक करके भूमि का फार्मेट तैयार कर लिया जाय। डीएम ने एडीओ की बैठक के पश्चात सभी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी भी अपने स्तर पर बैठक कर लें। डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि निमार्णाधीन अन्नपूर्णा भवन को यथाशीघ्र पूर्ण कर उन्हें हैण्डओवर कराते हुए संचालन कराया जाय। उन्होनें यह भी कहा कि निमार्णाधीन अन्नपूर्णा भवनों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय।

आयुष्मान भारत के अंतर्गत अवशेष लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु मुख्य सचिव के निर्देशानुसार संचालित होने वाले अभियान अन्तर्गत समस्त कोटेदारों के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनाए जाने डीएम श्री त्रिपाठी ने डीएचईआईओ को निर्देश दिया शीघ्र से शीघ्र कोटेदारों की आईडी जनरेट कर उन्हें पात्र गृहस्थी योजना तथा अंत्योदय कार्ड धारक लाभार्थियों के सूची उपलब्ध करा दी जाये। जिससे कोटेदार भी वंचित लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने में सहयोग प्रदान कर सकें। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप मिश्रा व डीएचआईओ बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जबकि उप जिलाधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा वर्चुअली बैठक में प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...