जिलाधिकारी के आदेश का उलंघन, अधिवक्ताओं में आक्रोश

0

Oplus_16908288

जिलाधिकारी के आदेश का उलंघन, अधिवक्ताओं में आक्रोश !

धनघटा, संतकबीर नगर  –

धनघटा में उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण हेतु जिलाधिकारी के आदेश का उलंघन किये जाने को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है। पिछले दिनों जिलाधिकारी द्वारा आदेश में कहा गया था कि दान में मिली भूमि पर ही उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाय। लेकिन कार्यदायी संस्था आदेश जारी होने के बावजूद विवादित स्थल पर निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ गया है।

धनघटा में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वरचंद पाठक ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि वर्तमान में हो रहा निर्माण कार्य का कुछ अंश सिविल कोर्ट के स्टे से आच्छादित है। इस लिए भूमि का उक्त अंश भवन निर्माण हेतु उचित नहीं है। लेकिन कार्यदायी संस्था जिलाधिकारी के आदेश के विपरीत शुक्रवार को भवन का निर्माण विवादित भूभाग पर शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता शशि कुमार ओझा ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश का खुल्लम खुल्ला उलंघन से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। मनमाने ढंग से चल रहे भवन निर्माण में कानून को ही ठेंगा दिखाया जा रहा है। कहा कि कार्यदायी संस्था सेडिको द्वारा डीएम के आदेश कि अवहेलना कर विवादित जमीन पर सटरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि दान में मिली भूमि 28×194 के अतिरिक्त विवादित स्थल पर लगायी गयी सटरिंग को फौरन गिराया जाय। यदि ठीकेदार द्वारा अधिवक्ताओं का आंदोलन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।  इस अवसर पर रविन्द्र नाथ पांडेय, अनिल चौधरी, नवनीत पांडेय, लाल शरण सिंह, हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रेम नरायन मिश्र, राधे श्याम मौर्य, विशंभर प्रसाद, योगेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...