डीजल – पेट्रोल के लिए परेशान जनता, डीजल- पेट्रोल की मची लूट।
जनपद के कई पेट्रोल पंप पर नहीं है डीजल पेट्रोल।
तेल भराने को लेकर लगी लंबी लाइन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 26 मार्च 2026 को जनपद अंतर्गत के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल नहीं है का बोर्ड लग चुका है वही खलीलाबाद बाईपास पर पेट्रोल पर लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई है। लोग पेट्रोल डीजल लेने के लिए घंटों लंबी लाइनें लगा कर ले रहे है।
खलीलाबाद बाईपास के मैनेजर P.N गुप्ता ने बताया कि हमारे पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल रूटीन के अनुसार तेल आ रहा है मगर जनता को क्यू लगता है कि तेल नहीं मिलेगा इस लिए जो एक लीटर पेट्रोल लेता था आज वह 5लीटर या गाड़ी की टंकी फूल करवा रहा है इस लिए जो तेल और लोगों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का कोई बीच का रस्ता निकाले। जिससे सबको डीजल पेट्रोल मिल सके।
