धूमधाम से मनायी गयी सम्राट अशोक महान की जयंती

Oplus_16908288
धूमधाम से मनायी गयी सम्राट अशोक महान की जयंती
गोरखपुर – हरपुर बुदहट
सहजनवा ब्लाक की ग्राम पंचायत कटाई टिकट टोला मठिया मे विश्व विजेता सम्राट अशोक महान की जयंती मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता जितेंद्र मौर्या ने किया. कार्यक्रम के आरंभ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गगनभेदी नारे लगाए गए मेवालाल मौर्य संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान ने अपने शासनकाल में भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरने वाली सड़कों के किनारे जानवरों के लिए प्याऊ बनवाया. धरती को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कराया. जिनकी विरासत बहुत दिनों तक रही. जिनके पद चिन्हों पर चलते हुए आने वाली पीढ़ियों ने भी जल संरक्षण एवं सभी जीवो की रक्षा के लिए जनकल्याणकारी किया है.आज भी हमें वैसे महान शासक से सीख लेते हुए जनकल्याण कार्य करने की जरूरत है, जल जीवन हरियाली अभियान को गति देने के लिए हम सभी को भी अपने घर के आस-पास पेड़ पौधों को लगाने की जरूरत है, हम सभी संकल्प ले की जल संरक्षण एवं जीवो को बचाने के लिए काम करेंगे ! इस मौके पर सम्राट अशोक क्लब से डा० दीप मौर्या, भरत लाल, राम शब्द, भजमन यादव, दिलीप मौर्या ,सत्येंद्र मौर्या, मोहन मौर्या, संजय मौर्या ,सुभाष मौर्या, रामज्ञान मौर्या, संदिप मौर्या ,व्रिजेश मौर्या, प्रदुम मौर्या ,ज्ञानधर मौर्या ,अमर नाथ मौर्या ,राजकुमार मौर्या ,इंद्रजीत मौर्या ,देवब्रत मौर्या, हरिशंकर मौर्या के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे*