धनघटा थाने में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
धनघटा थाने में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
धनघटा – संतकबीर नगर ।
धनघटा थाना परिसर में रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय की मौजूदगी में शांति कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दुर्गा पूजा, विश्वकर्मा पूजा व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की गई।
सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पूजा कमिटियों की भूमिका भी अहम है। सीओ ने कहा कि त्योहारों को मेल-जोल और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी वर्गों से मिलजुलकर त्योहारों में सहयोग करने की अपील की। दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों को सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीजे साउंड निर्धारित मानकों के अनुसार बजाने को कहा। पंडालों में वालंटियर की आईडी और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। आग से बचाव के लिए बालू, पानी और फायर सेफ्टी के इंतजाम भी जरूरी बताया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने गाइडलाइन और नियमों के बारे में दुर्गा पंडाल समितियों के सदस्यों को जानकारी दी। दुर्गा पूजा पंडाल, सड़कों पर यातायात व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और अन्य विषय पर चर्चा की गई। पुलिस ने जानकारी दिया कि आसमाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। ताकि दुर्गा पूजा, विश्वकर्मा पूजा और दशहरा पर्व बेहतर तरीके से लोग मना सकें।
इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव, सीनियर एसआई राजेश कुमार दूबे, जयप्रकाश कुशवाहा, अवधेश यादव, लाल बिहारी निषाद, प्रधान प्रतिनिधि कौशल यादव, लक्ष्मी नारायण दूबे, अंकुर पांडेय, सोनू सिंह, जनमेजय मिश्रा, मुकेश चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
