डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक

0

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज़ का भारत लाइव

बहराइच 22 जून। जनपद के निकायों में टाइड एवं अनटाइड ग्रांट से सी.सी.टी.वी. कैमरो की स्थापना, इण्टरलॉकिंग व सी.सी. रोड का निर्माण, एल.ई.डी., सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के लिए उपकरण, मोबाइल टॉयलेट एवं वाटर कूलर क्रय इत्यादि के प्रस्तावों के अनुमोदन/स्वीकृति हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाय।
सी.सी. रोड व इण्टरलाकिंग निर्माण प्रस्तावों के अनुमोदन पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि प्रस्तावों के साथ लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या का भी उल्लेख भी किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि सी.सी.टी.वी. कैमरों के संचालन के लिए विद्युत के साथ-साथ सोलर एनर्जी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये ताकि स्थापित कैमरे राउण्ड द क्लाक क्रियाशील रहें। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निकायों में जुलूस मार्गों तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सी.सी.टी.वी. कैमरे अवश्य स्थापित किये जायें। डीएम ने निर्देश दिया कि स्थापित किये गये सी.सी.टी.वी. कैमरों की प्रभावी ढंग से मॉनीटरिंग भी की जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि तकनीकी स्वीकृति का अधिशासी अधिकारी अपने स्तर से भी अवश्य परीक्षण कर लें। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु से पूर्व नाली नालों की समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ फागिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव भी कराया जाय।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, अध्यक्ष नगर पंचायत रूपईडीहा डॉ. उमा शंकर वैश्य, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...