डीआईजी बस्ती ने की अपराध समीक्षा बैठक

0

➡️डीआईजी बस्ती ने की अपराध समीक्षा बैठक

➡️थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सुधारने और महिला अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

संत कबीर नगर- में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने थानों की भौगोलिक स्थिति और अपराधों की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीएनएस और आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार पर जोर दिया। थाना प्रभारियों को जनशिकायतों की त्वरित और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।बैठक में सीएम डैशबोर्ड में सुधार और ई-साक्ष्य एप पर साक्ष्य अपलोड करने के निर्देश दिए गए। थानों में आने वाले लोगों से सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अपहरण के मामलों में बरामदगी और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया। शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।चोरी, लूट और वाहन चोरी रोकने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा गया। अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही गई। बैंक और सर्राफा दुकानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ गोतस्करी रोकने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...