साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने 28 हजार 921 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस।
साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने 28 हजार 921 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई वापस।
संत कबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 28 हजार 921 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी रमेश चन्द्र पुत्र रामप्यारे निवासी धरैची थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर पुत्री शिवांगी चौधरी को अज्ञात नम्बर के काल आया तथा अपने को साइबर अधिकारी बताते हुए कि आप अपने मोबाइल में गंदे विडियो व फोटो देखती है, इतना पैसा भेज दिजिए नहीं तो आपको गिरफ्तार कर लिया जायेगा । वादी की पुत्री डर गयी और 48,500 रूपये क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रान्सफर कर दिया गया । तत्पश्चात् वादी द्वारा ncrp पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज किया गया । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए 40,800 रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी । जिसमे से आज दिनांक 06.03.2026 को 28,921 रूपये आवेदक के खाते में वापस करा दिया गया । शेष धनराशि रिफन्ड करने हेतु सम्बन्धित बैंक को मा0 न्यायालय के आदेश की प्रति भेजी गयी है ।
बरामदगी टीम-
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री जयप्रकाश चौबे , हे0 का0 मोहम्मद हिन्दे आजाद, का0 रामप्रवेश मद्देशिया, का0 धीरेन्द्र कुमार प्रसाद, महिला का0 अमृता सिंह, महिला का0 हिना गौड़ ।
जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।
