सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में ईश्वर पाठक अध्यक्ष, निरंजन सिंह महामंत्री के रूप में हुए विजयी।

Oplus_16908288
सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में ईश्वर पाठक अध्यक्ष, निरंजन सिंह महामंत्री के रूप में हुए विजयी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य!
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 18 सितंबर 2025 गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव में दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। इस चुनाव में अधिवक्ताओ के द्वाराअपने मताधिकार का प्रयोग कर ईश्वर प्रसाद पाठक अध्यक्ष और निरंजन सिंह महामंत्री चुना। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरफराज नवाज आलम और संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर रवि कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। कुल 376 अधिवक्ता मतदाताओं में से 305 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। चुनाव परिणाम की घोषणा शाम 06 बजे सिविल बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्याम बिहारी श्रीवास्तव और सदस्यों संपूर्णानंद पाठक व ओंकार नाथ चौरसिया के द्वारा किया गया।
अध्यक्ष पद पर ईश्वर प्रसाद पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण चंद्र पांडे को 38 मतों के अंतर से हराया। ईश्वर प्रसाद पाठक को 171 मत मिले, जबकि कृष्ण चंद्र पांडे को 133 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर निरंजन सिंह ने 92 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार दुबे और अखिलेश्वर राय को 73-73 मत मिले। इस प्रकार निरंजन सिंह ने 19 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अजय कुमार सिंह को 62 मत और राजेश मिश्र को 2 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरफराज नवाज आलम ने 187 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रदेव यादव को 94 मतों के अंतर से पराजित किया। इंद्रदेव यादव को 93 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर रवि कुमार मिश्र ने 157 मत हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी आलोक प्रताप सिंह को 27 मतों के अंतर से हराया। आलोक प्रताप सिंह को 130 मत प्राप्त हुए। एल्डर्स कमेटी के सदस्य ओंकार नाथ चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 25, महामंत्री पद पर 3 और संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर 18 मत अवैध घोषित किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष (दो पद) पर प्रदीप कुमार पांडे व जीशान अली, तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मिर्जा मोहम्मद अब्बास निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर एल्डर्स कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए सबका आभार व्यक्त किया।