चोरी की घटना का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार ।

0

चोरी की घटना का सफल अनावरण कर बेलहर कला पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संतकबीर नगर-

दिनांक 8 अप्रैल 2026 को चोरी की घटना का सफल अनावरण कर बेलहर कला पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार। आपको बताते चलें कि दिनाँक 07.04.2026 को वादी श्री वीरेन्द्र नाथ मिश्र पुत्र स्व० शत्रुधन प्रसाद निवासी ग्राम रमवापुर मिश्र थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर दिनाँक 06/07.04.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की किराने की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे करीब पाँच हजार रुपये नकद, 2 कुन्तल चावल महीन, 1½ कुन्तल गेंहू, रिफाईन लगभग 50 पैकेट (एक किलो प्रति पैकिट), चायपत्ती 250 ग्राम वाला 15 पैकेट व 10 रुपये वाला एक बंडल चायपत्ती व काजू एक पाव का पाँच पैकेट, बादाम एक पाव वाला 14 पैकेट, अरहर दाल 12 किलो, मटर दाल 15 किलो, जीरा 2 किलो, मची 3 किलो, किशीमिश 2 किलो, अमूल दूध 12 पैकेट 200 ग्राम प्रति पैकेट, गुटका कमला पसन्द 14 पैकेट, सुद्ध प्लस 6 पैकेट, डॉक्टर 14 पैकेट, पुकार 13 पैकेट, पेप्सी 2 ली0 वाला 5 बोतल, 1 ली0 वाला 8 बोतल व अन्य कई छोटी ठण्डा पेय के बोतल सरसो तेल चक्र 2 ली0 का दो, 1 ली0 का 7 बोतल, 1/2 ली0का 12 डब्बा, इलेक्ट्रिक काटे का कागज (तौल मशीन) चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर बेलहर कला पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 305(a), 331(4), 324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

बेलहर कला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को साथा चौराहे के पास से अरबाज आलम पुत्र जहीर अहमद निवासी लोहरसन थाना बेलहर कला जनपद सन्त कबीर नगर , अहमद अली उर्फ बल्ला पुत्र समसुल कमर उर्फ जुगानी निवासी लोहरसन थाना बेलहर कला जनपद सन्त कबीर नगर , अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे निवासी लोहरसन थाना बेलहर जनपद संत कबीर नगर।

गिरफ्तार तीनों की निशानदेही से प्राप्त सामान जिसमें डाक्टर देशी सुपारी गुटका 05 पैकेट 2- SNACKS चाकलेट 01 पैकेट 3- कमला पसन्द गुटका 12 पैकेट मय तम्बाकू 4- शुद्ध प्लस गुटका 04 पैकेट मय तम्बाकू 5-लोहा तम्बाकू 02 पैकेट 6- अकल गोल्ड मीठी सुपारी 01 पैकेट 7- पुकार गुटका एक पैकेट 8- बनारसी आशिकी 02 पैकेट 9- रबर बाल 08 अदद, 10- बादाम गुरु 03 पैकेट 200 ग्राम 11- काजू आंचल 02 पैकेट 2.50 ग्राम का 12-डार्लिंग माउथ फ्रेशनर 01 पैकेट 13-रिफाइण्ड बेस्ट च्वाईस 05 पैकेट 14- फारचुन रिफाइण्ड 02 पैकेट 15-स्वाद गोल्ड रिफाइण्ड 02 पैकेट 16- टन टनाटन कुरकुरे 01 पैकेट 17-प्लेईंग कार्ड 3 पैकेट 18- फन मिल्क चाकलेट 18 अदद, 19-चावल 99.900 किग्रा, 20- गेंहूँ 85.950 किग्रा, 21. 360 रु0 नगद ।

गिरफ्तार तीनों युवकों में से अरबाज आलम और अहमद अली उर्फ बल्ला से पूछताछ की गयी तो ने बताये कि हम दोनो मिलकर गेंहू चावल व इन सामानों की चोरी किये है तथा चोरी का गेंहू चावल अशोक कुमार गुप्ता को उनके दुकान पर बेचे हैं जिसका रुपया अभी नही मिला है। हम लोग अन्धेरे का लाभ उठाकर घरों व छोटी छोटी दुकानों में चोरी कर चोरी का माल बेचकर खाते पीते व मौज मस्ती करते हैं तथा यह जो रुपया व यह सामान चोरी का ही है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- 

उ0 नि0 हरिनाथ मिश्र, उ0 नि0 नन्दा प्रसाद, का0 राम भूषण पटेल, का0 रोहित कुमार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...