चोरी की 11 मोबाइल, 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 गिरफ्तार।
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने 11 मोबाइल तथा 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान मामले का किया गया खुलासा।
आपको बताते चले की वादी इकरार खान पुत्र अनवर खान निवासी ईट भट्ठा स्थल ग्राम दशहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर जिनका स्थाई पता आलमपुर रानी बरला जनपद अलीगढ़ के द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी जैन ईट भट्ठा दशहरा में मजदूरी का काम करता है और वहां पर अन्य लोग भी काम करते हैं दिनांक 28 मार्च 2026 की रात को खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चार लोगों का मोबाइल चुरा लिया गया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मु0 अ0 स0- 224 /2026 धारा 305(ए ),331 (4) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संत कबीर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को रामप्रवेश राजभर पुत्र सीताराम निवासी बालू शासन थाना कोतवाली खलीलाबाद को बड़गो से अजगैबा घाट जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे अभियुक्त छोटू राजभर उर्फ मामा पुत्र स्व 0 राधेश्याम निवासी ग्राम बनौली थाना बेलहर कला जनपद संत कबीर नगर को ग्राम पटखौली अंतर्गत आरटीओ ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान चोरी की 11 मोबाइल जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख तथा 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
दोनों अभियुक्त से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों रात के समय गांव और चौराहों पर सो रहे लोगों की मोबाइल चोरी करते हैं चोरी के मोबाइल और अवैध गांजा बेचकर हुए अपना जीवकोपार्जन करते हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास गांजा रखने तथा बेचने का कागजात मांगा गया तू दोनों ने बताया कि उनके पास कोई कागजात नहीं है।
दोनों ने स्वीकार किया कि जैन ईट भट्ठा दशहरा से वे लोग चार मोबाइल चोरी किए थे बाकी मोबाइल अन्य स्थान से चोरी किया गया था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा आरक्षित संख्या 233/ 2026 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रामप्रवेश राजभर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
मुकदमा आरक्षी संख्या 234 /2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम छोटू राजभर उर्फ मामा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी व कर्मचारी गण –
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे, उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, कांस्टेबल राकेश कुमार गौड़, कांस्टेबल उमेश कुमार !
सुशील कुमार सिंह – (अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
