छपिया में हुआ जयगुरुदेव का भव्य सत्संग

0

छपिया में हुआ जयगुरुदेव का भव्य सत्संग
छपिया निवासी उमाशंकर सिंह ने अपनी पचासवीं सालगिरह पर कराया सत्संग

गोरखपुर –पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के छपिया निवासी उमाशंकर सिंह द्वारा अपनी शादी की पचासवीं सालगिरह पर बाबा जयगुरुदेव सत्संग द्वारा बुधवार को एक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन कराया गया।
सत्संग में गाजीपुर संगत के प्रवक्ता नेवाजू ने कहा मानव शाकाहार अपनाने, नशा त्यागने, चरित्र उत्थान के साथ ही अच्छे चरित्र का निर्माण कर सकता है इसके लिए संतो के शरण में जाना होगा। वर्तमान परिवेश में मानव भोग विलास की जीवन में अपना कर्तव्य भूल गया है।आगे कहा कि संत महापुरुषों के संगत से ही मानव को मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। जीवन में सबको कर्म करने की आजादी मिली है, अच्छा करो या बुरा करो लेकिन जो भी कर्म आप करेंगे उसका फल खुद को भोगना पड़ेगा। अच्छे कर्म से स्वर्ग, बैकुण्ठ व अन्य मण्डलों की प्राप्ति होगी। बुरे कर्मों से नर्क, चौरासी की यातनायें भोगनी पड़ेंगी। सन्त महात्मा साधना करके जब ऊपरी मण्डलों में जाते हैं तो नर्क में जीवों को मिल रही यातनाओं को देखकर द्रवित हो जाते हैं। इसलिये जीवों को सचेत करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शाकाहार और सदाचार अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।सत्संग का संचालन इंद्रजीत पांडेय द्वारा किया गया।कार्यक्रमक के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।उमाशंकर सिंह द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
उमाशंकर सिंह, सरस्वती सिंह, कलावती सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र शुक्ला, इंद्रजीत पांडेय, नरेंद्र कुमार नंदू, चंद्रिका गुप्ता, राधेश्याम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...