छात्रों को मिलेगा नियम और प्रतिज्ञा की जानकारी
छात्रों को मिलेगा नियम और प्रतिज्ञा की जानकारी
विद्यालय में स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

रिसिया – बहराइच
रिसिया बीना देवी बृजनरेश इंटर कॉलेज में आज स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक आनंद मोहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक शैलेन्द्र पाठक, प्रवीण श्रीवास्तव, अशोक चौहान, हरिपाल चौहान और अध्यापिका पूजा, सपना द्वारा किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों को स्काउट और गाइड के उद्देश्य, नियम, प्रतिज्ञा और प्राथमिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहकारिता और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण का संचालन स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन कायमा और सफीक अहमद कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण आगामी तीन दिन तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर अन्य अध्यापक संतोष गुप्ता, राकेश कुमार, रवि प्रकाश राव, लक्ष्मी, दीपा, सरिता और प्रीति स्थापित रहे
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
