बुजुर्ग को बंधक बनाकर सम्पूर्ण सम्पति का कराया बैनामा।
बुजुर्ग हुआ लापता, भतीजे ने पुलिस से कार्रवाई का किया मांग ।
सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी का मामला ।
गोरखपुर - सहजनवां।
गोरखपुर थाना सहजनवां अंतर्गत ग्राम नारंग पट्टी में संपत्ति विवाद के चलते एक बुजुर्ग को बंधक बनाने और उनकी संपत्ति का दान पत्र तैयार कर बैनामा करने का गंभीर मामला सामने आया है। रविं प्रकाश तिवारी, जो वर्तमान में झारखंड के जमशेदपुर में व्यवसाय करते हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके सगे चाचा दयाराम तिवारी (90 वर्ष) को उनके पाटीदार विनोद कुमार तिवारी और अन्य रिश्तेदारों ने 26 फरवरी 2026 को अकेला पाकर बंधक बना लिया।
आरोप है कि बंधक बनाकर उनकी संपत्ति का दान पत्र तैयार कर बैनामा करा लिया गया और तभी से दयाराम तिवारी लापता हैं। रविंप्रकाश तिवारी को गांव से सूचना मिलने पर वह झारखंड से लौटे और अपने चाचा को ढूंढने का प्रयास किया। पड़ताल के दौरान पता चला कि विनोद कुमार तिवारी और उनके सहयोगियों ने संपत्ति को हथियाने के लिए यह षड्यंत्र रचा।रविंद्र प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूछताछ करने पर विनोद कुमार ने उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उनके लापता चाचा की हत्या की धमकी भी दी गई। प्रार्थी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर इस पूरे मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लोगों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से न्याय की मांग की है।
