ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा।
48 घंटे के भीतर ही हत्या का खुलासा कर अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीरनगर –
दिनांक 11 मार्च 2026 को जनपद अंतर्गत थाना कोतवाली ग्राम सभा मोहद्दीनपुर के पास बहने वाली नहर में बने पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवती का शव एक बैग में मिला था।
युवती के शव की पहचान सुमन निवासी बस्ती के रूप में हुई। दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मृतका के परिजनों के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि सुमन दो वर्ष से बाहर रहकर आर्केस्ट्रा में नाचने गाने का कार्य करती थी वह अपने पैतृक घर बस्ती कभी-कभी आती जाती थी होली के दिन सुमन ने बताया कि कल मेरा सत्ता है मुझे खलीलाबाद जाना है यह बात कर सुमन बैग लेकर घर से चली गई खलीलाबाद में अज्ञात सब मिलने की सूचना पर मृतका की मां अपने पति के साथ खलीलाबाद ए तथा 100 की पहचान सुमन के रूप में किया प्रार्थना पत्र के आधार पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा आरक्षित संख्या 159/ 2026 धारा 61(2)103(1) 238 बीएस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए।
खलीलाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को सुमन की हत्या की घटना में लिफ्ट अभियुक्त बबलू चौहान पुत्र हर हंगी महतो निवासी विश्वनाथपुर थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार निवासी को अजगईबा घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस लाइन में आज एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोतवाली पुलिस खलीलाबाद द्वारा युवक बबलू चौहान पुत्र हर हंगी महतो निवासी बसौना पुर थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार से जब पूछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि आर्केस्ट्रा डांसर सुमन उसकी प्रेमिका थी और वह उसे लगभग 8 माह से प्यार करता था और उसी से शादी करना चाह रहा था।
बबलू चौहान सुमन के साथ बनकटिया खलीलाबाद के पास किराए का कमरा लेकर सुमन और बबलू चौहान दोनों रहते थे सुमन अक्सर फोन पर किसी अन्य से बातें करती रहती थी काफी समझाने पर वह फोन पर बात करना बंद नहीं की थी जिसके कारण मैंने सुमन की हत्या का प्लान बना लिया जब सुमन अपने घर से दिनांक 5 मार्च 2026 को बनकटिया खलीलाबाद किराए के कमरे पर आई तो हम दोनों अगले दिन दिनांक 6 मार्च 2026 को शाम के समय सहजनवा के पास तिलक के कार्यक्रम में डांस का प्रोग्राम करके दिनांक 7 मार्च 2026 को भोर में सहजनवा से बाइक पर बैठाकर बनकटिया वाले कमरे पर ले जा रहा था मोहद्दीनपुर नहर पुलिया के पास सुनसान देखकर उसका गला दबा दिया।
जब सुमन जमीन पर गिर गई उसके बाद बबलू चौहान ने अपने पैर से पुनः सुमन का गला दबा दिया।
बबलू चौहान को जब पूरा विश्वास हो गया कि वह मर गई है उसके बाद सुमन को नहर के नीचे पुलिया के अंदर डाल दिया और उसका बैग जिसमें सिंगार का सामान रखा हुआ था वहीं कुछ दूरी पर फेंक कर फरार हो गया।
कोतवाली पुलिस द्वारा जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे में मृतका के कपड़े, सिंगार के समान, दो जोड़ी जूता, महिला हैंडबैग, आधार कार्ड, श्रम कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल एवं एक अदद मोबाइल बरामद किया गया। युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव,कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल विवेक कुमार राय, कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह तथा सर्विलांस सेल कांस्टेबल ज्ञान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
सुमन हत्याकांड के जांच में गठित सभी टीमों के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई ।
