बिजली बिल का बकाया धन बिजली कर्मी ने निजी खाते में ट्रांसफर कराया।
Oplus_16908288
बिजली बिल का बकाया धन बिजली कर्मी ने निजी खाते में ट्रांसफर कराया।
उपभोक्ता ने आई जी आर एस कर मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत किया।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया विद्युत उप खंड के कार्यालय पर बकाया बिजली बिल जमा करने के नाम पर जमा काउंटर पर उपभोक्ताओं के संग बड़ा खेल किया जा रहा, बकाया बिजली बिल निजी खाते में ट्रांसफर कराए जा रहे है ,और उपभोक्ताओं के संग छल किया जा रहा है ।
रिसिया ब्लाक के चमारन पुरवा निवासी शेखर पुत्र भुलई ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर आई जी आर एस संख्या 40018026006510 पर 31 जनवरी 2026 को शिकायत किया था, कि उप खंड कार्यालय के जमा काउंटर पर बृजेंद्र पांडेय नामक बैठते है ,उनके पास मैने 64983 रुपए जो बिल के बकाए थे, उनमें छूट घटाकर 28316 को 2000 रुपए के रजिस्ट्रेशन के साथ जमा कर दिया, लेकिन मुझे कम रुपयों की रशीद थमा दिया, जब मैने इसके बारे में जानकारी चाही, तो बताया गया, कि उप खंड के एक बड़े अधिकारी को खर्चा दे दिया गया है। जबकि उक्त कर्मी सरकारी कर्मचारी होते हुए, जमा काउंटर के लिए अधिकृत किया गया था , उसने अपने निजी आईडी के खाते पर ही पैसा ट्रांसफर कर लिया है , और रशीद काट दी हैं, बिजली कर्मी ने दो तरफ से लाभ ले रहा है। जिसे लेकर उप भोक्ता ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है।
