भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया गया धरना।

0

 भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया गया धरना।

भारतीय किसान यूनियन( चढूनी) के जिला अध्यक्ष ने आने वाले समय पर रोड पर बैठने का किया ऐलान।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 25 मार्च 2026 को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा आज शासन प्रशासन को अवगत कराया की अगर हमारी मांगे ना पूरी हुई तो आने वाले समय में यह संगठन सड़क को जाम करने के लिए रोड पर बैठने के लिए बाध्य होगा इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

आपको बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा संगठन की तीन मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अपने दर्जनों से ऊपर समर्थकों के साथ आए और अपनी तीन मांगों के निस्तारण के लिए एसडीएम से बात की है मामला बनते ना देख एसडीएम ने सभी समर्थकों को एडीएम जयप्रकाश के पास निस्तारण के लिए भेजा।

एडीएम जयप्रकाश द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निर्देश दिया गया कि तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करें जरूरत हो तो पुलिस प्रशासन का भी सहयोग ले और ग्रामीणों का भी सहयोग ले एडीएम जयप्रकाश ने भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट से 10 दिन का समय मांगा है निस्तारण करने के लिए।

इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट द्वारा शासन और प्रशासन को अवगत कराया गया कि अगर तत्काल इस मामले का निस्तारण नहीं होता है तो आने वाले समय में अपने पूरे समर्थकों के साथ रोड को जाम करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर बैठने का काम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और पुलिस प्रशासन की होगी।

उमेश भट्ट ने बताया कि वर्तमान सरकार में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है और जो पीड़ित है उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो पीड़ित जनता कभी भी विद्रोह कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...