भगवती जागरण का श्रोताओं ने किया रसपान

0

भगवती जागरण का श्रोताओं ने किया रसपान!! 

मगहर। शारदीय नवरात्र के अष्टमी की रात मगहर कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में दुर्गा पूजा समारोह में माता के जगराते का आयोजन किया गया। श्री श्री बाल दुर्गा पूजा समिति के सभासद अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र सैनी द्वारा गायक कलाकारों को माला पहनाकर एवं चुंदरी देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया।

भगवती जागरण का शुभारंभ भजन गायक एस कुमार ने अखण्ड ज्योति जला कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत “गणेश वंदना गणपति राखो मेरी लाज, पूरन कीजो मेरे काज”से जगराते की शुरूआत हुई। इसके बाद देवी गीत “जगदम्बा घर में दीया हम बारि अइलीं हो” उसके बाद भजन गायिका रागिनी राय ने अपने मधुर आवाज में “निमिया की डारी मइया झुले लीं झुलुवा झूली झूली न” को सुना कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पांडाल में मौजूद भक्ति की गंगा में श्रोता गोता लगाने लगे। उसके बाद रागिनी राय के “माता रानी की महिमा अपार बा, जे माता के सरनिया में गइल ओकर बेड़ा पार बाय न” प्रस्तुति पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए। इस क्रम में गायक अमित राजा चायवाले ने हनुमान जी को समर्पित भजन प्रस्तुत कर राम के गुणों का बखान किया। जिससे श्रोता राम की गंगा में डुबकी लगाने लगे। इस दौरान श्रीकांत सैनी, जय प्रकाश रावत, विक्की कन्नौजिया, रविन्द्र गुप्ता, छोटू कन्नौजिया, दीपू कन्नौजिया, वीरेन्द्र गौड़, उदयभान निषाद, अखिलेश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...