भारतीय सेना ने लिया पहलगांव हमले का बदला, निर्भया सेना ने दी शब्बासी

भारतीय सेना ने लिया पहलगांव हमले का बदला, निर्भया सेना ने दी शब्बासी
गोरखपुर – निर्भया सेना की गोरखपुर मे सह प्रभारी उत्तर प्रदेश अशोक कुमार मिश्र के गोरखपुर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता मे , एक बैठक आयोजित कर पहलगाम हमले का भारतीय सेना द्वारा बदला लेने और पाकिस्तान के दुस्साहसी हमले को विफल करने पर देश के तीनों सेना के बहादुर जांबाज सैनिकों को बधाई दी गई। भारत की सेना द्वारा उसके ड्रोन और लड़ाकू विमानों को ध्वस्त कर उसके मसूबे पर पानी फेर दिया गया। पाकिस्तान आर्मी का काफी नुकसान हुआ है। देश दुनिया में भारत की पराक्रम और सैन्य क्षमता की तूती बोल रही है। आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के निमित भारत की इस सैन्य कार्यवाही पर देश दुनिया अपनी कूटनीतिक समर्थन दे रही है। देश के सभी नागरिक हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का एक ही नारा है इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाना है। इस बैठक मे उपस्थित सभी ने एक स्वर से देश के प्रधानमंत्री , रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और सेना को हार्दिक बधाई और सैल्यूट किया।
इस दौरान मुख्य रूप से मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, मंडल विधि सलाहकार अशोक कुमार तिवारी, प्रवक्ता हेमेंद्र मिश्र, अभय यादव, कृष्ण शंकर उपाध्याय, दुर्गावती तिवारी, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ गोरखपुर अरविंद त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्य, नगर प्रभारी महिला प्रकोष्ठ सुनीता मिश्रा, इत्यादि की उपस्थिति रही। निर्भया सेना प्रमुख पंडित सतीश मिश्र बाबा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुश्री नसरीन फात्मा,आजमगढ़ मंडल मीडिया प्रभारी इत्यादि ने भी देश की सेना को हार्दिक बधाई दिया है और उनके प्रति गर्व के साथ ही जय हिंद कहा। देश की जनता से भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने हेतु आग्रह किया गया।