भाजपा के जिला कार्यालय पर जनजागरण अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

0

*भाजपा के जिला कार्यालय पर जनजागरण अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन।* 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट- कैलाशपति मौर्य* 

 

 *संत कबीर नगर-* सोमवार ,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला इकाई द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधित अधिनियम के जनजागरण अभियान के संबंध में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी थे । रमापतिराम ने अपने सम्बोधन में कहा की वक्फ बोर्ड की जमीनों का उपयोग मुस्लिम समुदाय के धार्मिक कार्यों, और उससे प्राप्त आय से समुदाय के मजलूमों के उत्थान में किया जायगा।

इस संसोधन में सबको समान अधिकार दिया गया। है। लेकिन विपक्ष इसको गलत दिशा में ले जाकर वोट की राजनीति कर रहा है।

प्रधानमंत्री तथा मुख्य मंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जाति और मजहब पूछ कर नहीं दी जाती, वह सबके लिए समान है।वक्फ संसोधन के बाद वक्फ के अधिकारों को एक हाथ से लेकर समूह के हाथ में दे दिया गया। जिससे समुदाय के आम लोगों का भला हो सके। यह संसोधन समुदाय के गरीब लोगों को उनका अधिकार दिलाने मे कारगर साबित होगा। उन पिछड़े, दबे, कुचले मुसलमानों का हक दिलाने के लिए है, जो वर्षों से हकदार थे, लेकिन मुठ्ठी भर अमीर वक्फ की संपत्तियों पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। वे नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब मुसलमान आगे बढ़ें। इसलिए हिन्दू मुस्लिम तकरार के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक की राजनीति तथा देश में तुष्टिकरण और विभाजनकारी नीति पर काम किया। उसने सत्ता सुख के लिए सिर्फ देश के संसाधनों को ही नहीं लूटा, बल्कि देश की जनता के साथ भी छल किया है।। वह सोमवार को स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। अब वक्फ बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतिया फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और भ्रमजाल को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें हमें बताना है कि किस तरह पूर्व में वक्फ द्वारा पसमांदा मुसलमानों, पिछड़े वर्ग के साथ हिन्दू, सिख, ईसाई समाज के धार्मिक स्थलों, जमीनों पर अवैध कब्जा था। विधेयक से बौखलाकर विपक्ष वक्फ जमीनों पर कब्जा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। सपा और कांग्रेस के कृत्य को उजागर करने एवं अल्पसंख्यकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए गांव गांव वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाना है।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मति नीतू सिंह ने वक्फ सुधार कानून की विशेषताओं का बखान किया। स्वागत संचालन अभियान संयोजक कौशलेंद्र सिंहदीपू और अभियान सह संयोजक हैप्पीराय ने किया।

 

संवाद कार्यक्रम मे अतिथि क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख श्री डी आर लाल, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अबरार अहमद ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित, गणेश पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, डा सत्यपाल पाल, संतविदर पाल जज्जी,भूपेंद्र तिवारी, राजू भारती, धनंजय पांडेय, हाजी गुलाम नबी, उबेद अशरफ , अनवर आलम, जियाउल हक,, जुबेर अहमद, निसार अहमद , नसीम अंसारी, मोहम्मद रईस, कमाल अहमद,, नुरुल हुदा , पीर अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...