भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान

भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान !
संतकबीर नगर-
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय खलीलाबाद पर पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का निधन 13 अगस्त 1795 को इंदौर में हुआ था, जिसके बाद उनके पुत्र मल्हार राव ने शासन की बागडोर संभाली। अहिल्याबाई का जीवन भारतीय इतिहास में सामाजिक सुधार, सुशासन और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरणादायक रहा है।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अजय सिंह गौतम, धनघटा विधायक गणेश चौहान, मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, और पूर्व जिला अध्यक्ष सेतभान राय सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक न्यायप्रिय, परोपकारी और कुशल शासक थीं। उन्होंने जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए, जिनमें गरीबों की सहायता, यात्रियों की सुविधा, सामाजिक सुधार जैसे विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन और बाल विवाह पर रोक शामिल हैं। उन्होंने न केवल राज्य की कृषि, व्यापार और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ किया बल्कि अनेक मंदिर, धर्मशालाएं और मठ बनवाकर समाज सेवा की मिसाल कायम की।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष साबरमती जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता विनोद पांडे जिला महामंत्री, सचिन राय जिला कार्यकारिणी सदस्य, दीपू सिंह ,अमर राय जिला उपाध्यक्ष, विजय बहादुर सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, अनिल पांडे जिला मंत्री,जिला पंचायत सदस्य डॉ . बंधु चौहान, राम सिंह राधेश्याम यादव सार्वेश कनौजिया, जावेद आलम, हनुमान कनौजिया, साकिब अंसारी, मास्टर रमेश, संगीता,सोनी, ब्रह्मानंद पांडे जिला मीडिया प्रभारी, जिला मंत्री हैप्पी राय, मंडल अध्यक्ष भगवानदास, राम नारायण शर्मा, कन्हैयालाल, बृजनंदन पाठक, गंगाराम निषाद, सहित सैकड़ो स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।