बीते दिनों रुपए को लेकर दोस्त द्वारा दोस्त की हत्या के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
बीते दिनों रुपए को लेकर दोस्त द्वारा दोस्त की हत्या के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
संत कबीर नगर- जनपद में बीते दिनों रुपए के लेन देन को लेकर दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या करने के मामले में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 755/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 21अगस्त 2025 को नियमानुसार श्मशानघाट इंडस्ट्रियल एरिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बढोत्तरी की गयी ।
विदित हो कि दिनांक 19अगस्त 2025 वादी रविप्रकाश सिंह पुत्र स्व० राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पटखौली वार्ड न0 8 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, थाना कोतवाली खलीलाबाद पर द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 18 अगस्त 2025 समय रात्रि लगभग 9.00 से 9.30 के बीच हमारे मोबाइल पर रोहित यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी पूर्वी बंजरिया, यादव टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद हमारे फोन आता है कि हमारे भतीजे आयुष सिंह (संगम) पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह निवासी बड़ी पटखौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को किसी ने गोली मार दी । सूचना पर हम जिला अस्पताल खलीलाबाद गये जहाँ मेरे भतीजे को मृत घोषित कर दिया गया ।
उक्त प्रर्थाना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 755/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21अगस्त 2025 को उक्त अभियुक्त रोहित यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी पूर्वी बंजरिया, यादव टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। बरामदगी का विवरण – 02 अदद जिंदा कारतूस 7.65 बोर ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, व उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, उ0नि0 इल्ताफ खान, हे0का0 पप्पू सिंह, का0 बलराम यादव, का0 संजीत कुशवाहा ।
