बस्ती- कार डीसीएम की भिड़न्त में कार चालक घायल, पहुँचा अस्पताल! 

0

बस्ती- कार डीसीएम की भिड़न्त में कार चालक घायल, पहुँचा अस्पताल! 

 

      बस्ती- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पड़िया चौराहें पर शनिवार की शाम कार डीसीएम की भिड़न्त में कार चालक का सिर फट गया और कार के दोनों एयर बैग खुल गये। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला दाहिना पहिया तथा डीसीएम का सपाट टूट कर सड़क पर चिपक गया। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष मोतीचन्द मय फोर्स ने कार चालक को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिंजवाया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर ब्लॉक मड़वा नगर निवासी देवव्रत शर्मा पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद 48 वर्ष जो अपनी कार से रूधौली से बस्ती की तरफ जा रहें थे। अभी ये पड़िया चौराहा पार किये ही थे कि संतकबीर नगर से दोना पत्तल लादकर डुमरियागंज त्रिलोकपुर जा रहें डीसीएम चालक देवदत्त शुक्ल पुत्र रामप्रकाश ग्राम ख़ुनियाव खास थाना इटवा सिद्धार्थ नगर से टक्कर हो गई। लोगो के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयर बैग खुल गये तथा कार का अगला दाहिना पहिया टूट कर अलग हो गया। दूसरी तरफ डीसीएम का दाहिना हिस्सा व सपाट भी टूट कर सड़क पर गिर गया। घायल देवव्रत शर्मा के सिर को भीड़ ने रूमाल से कसकर बांध दिया जिससे खून का गिरना बंद हो गया।

थानाध्यक्ष मोतीचन्द ने कहा कि घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। तथा, दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...