बारात जा रहे युवको पर फायरिंग, 2 को लगी गोली

0

Oplus_16908288

बारात जा रहे युवको पर फायरिंग, 2 को लगी गोली ।

खजनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुई घटना ।

गोरखपुर

गोरखपुर में गुरुवार की रात बरात आ रहे दो युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों को गोली लगी है। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना खजनी थाना क्षेत्र में हुई। मौके पर सीओ गीडा, सहजनवा, गीडा व खजनी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों को चिह्नित किया है। दो दिन पहले दावत के दौरान हुए विवाद में हमला करने की बात कही जा रही है।गोली लगने से घायल अनिल चौहान का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

गगहा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव से बड़गहन में बारात आ रही थी। शादी का कार्यक्रम गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ स्थित हरियाली मैरेज हाल में रखा गया था। बाराती गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के रास्ते तेनुआ आ रहे थे। एक अर्टिगा गाड़ी से गगहा थाना क्षेत्र के पंडित नगवा निवासी शुभम यादव (20) पुत्र वीरेंद्र व इसी थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अनिल चौहान (30) पुत्र जितेंद्र बारात आ रहे थे। गाड़ी में कुल 7 लोग बैठे थे।

तेनुआ टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले बरसायीं गोलियां शुभम यादव गाड़ी चला रहा था जबकि अनिल बगल में बैठा था। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद जैसे ही तेनुआ टोल प्लाजा की ओर अर्टिगा गाड़ी बढ़ी, पीछे से बलोरो सवार आए और ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी। आरोप है कि 3 लोग बोलेरो से उतरे और ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। शुभम को कई गोलियां लगी हैं। अनिल के हाथ मे गोली लगी है। मेडिकल कालेज में शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात उनका आपरेशन करने की तैयारी थी। शुभम को कई गोलियां लगी हैं। मेडिकल कालेज में उनका आपरेशन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच शुरू में घटना स्थल को लेकर गीडा व खजनी पुलिस के बीच सीमा विवाद रहा लेकिन कुछ देर बाद यह स्पष्ट हो गया कि घटना स्थल खजनी थाना क्षेत्र में है। गीडा पुलिस नजदीक होने के नाते घायलों को अस्पताल पहुंचाने व इलाज शुरू कराने में लगी रही।तरकुलहा में दावत खाते समय शुभम के भाई से हुआ था विवाद दो दिन पहले तरकुलहा में दावत के दौरान शुभम के भाई संतोष यादव, अर्जुन व कुछ अन्य लोगों से कुछ लड़कों का विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के लोग गोला व सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। उनका टारगेट संतोष यादव थे। हमलावरों ने गाड़ी देखकर यह समझा कि उसमें संतोष बैठे हैं। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें शुभम की स्थिति काफी नाजुक है। पुलिस इस मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...