बलसाड़ गुजरात से होकर 17 वें दिन धम्म रथ यात्रा पहुंचा संतकबीर नगर ।
बाईपास चौराहा स्थित सम्राट अशोक स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण ।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सम्राट अशोक तथा तथागत गौतम बुद्ध के अनुयायियों द्वारा धम्म रथ यात्रा कई जनपदों से होकर आज 17 वें दिन जनपद संत कबीर नगर मुख्यालय स्थित खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर पंहुचा।
खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर सम्राट अशोक क्लब शाखा संत कबीर नगर द्वारा धम्म रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
आपको बताते चले की तथागत गौतम बुद्ध के विचारों से प्रेरित होकर श्रद्धये राममिलन कुशवाहा जी ने दिनांक 26 मार्च 2026 को दिन गुरुवार को ग्राम अपने आवास डुगरी(बलसाड़)से अपने सहयोगियों के साथ बलसाड़ के पंचरत्न बुद्ध विहार से सुबह 10:00 संघमित्रा बुद्ध विहार पंचशील से होकर कल्याण बाग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर पूरे बलसाड़ में धर्म रथ यात्रा घुमाने के पश्चात दमन, उदवाड़ा , पारडी, गुद लाब, चिखली से बिलीमोरा ,नवसारी, मरोली सचिन, पांडेसरा, उधना, सूरत होते हुए कुशीनगर के बीच में जितने भी जनपद पड़ रहे हैं सारे जनपदों से होकर यह धम्म रथ यात्रा आज दोपहर 12:00 बजे जनपद संत कबीर नगर की धरती पर आज 17 वें दिन पहुंचा।
इस धम्म रथ यात्रा को सम्राट अशोक क्लब शाखा संत कबीर नगर के लोगों के द्वारा खलीलाबाद बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया।
सम्राट अशोक क्लब की शाखा के द्वारा तथा बलसाड़ से आए राममिलन कुशवाहा द्वारा खलीलाबाद बाईपास पर स्थित सम्राट अशोक स्तंभ पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया तथा बाईपास स्थिति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
धम्म रथ यात्रा संत कबीर नगर से होकर महाराजगंज जनपद स्थित देवदह होकर गोरखपुर के रास्ते कुशीनगर जाएगा।
कुशीनगर में राममिलन कुशवाहा चीवर ग्रहण करने के तीन दिवस बाद वहां से 1 मई 2026 को पुनः अपने मूल स्थान बलसाड़ के लिए वापस होगे।
धम्म रथ यात्रा स्वागत समारोह में सम्राट अशोक क्लब शाखा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण मौर्य, राम दरश मौर्य (जिला अध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब शाखा संत कबीर नगर), राम आशीष मौर्य, राममिलन मौर्य,वीरेंद्र कुमार मौर्य, वेद प्रकाश मौर्य आज लोगों के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
