बहराइच – उत्कृष्ट समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन फलेटफार्म उपलब्ध कराया जाय- डीएम !

0

Oplus_16777216

उत्कृष्ट समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन फलेटफार्म उपलब्ध कराया जाय: डीएम !

ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद !

सहयोगी- सफी खान !

आज का भारत लाइव 

बहराइच 27 अगस्त

मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने कम्युनिटी इन्वेस्मेन्ट निधि, समूहों के ट्रांजिक्शन मॉनीटरिंग स्टेटस, कलस्टर लेविल फेडरेशन रिपोर्ट, ब्लाकवार सी.सी.एल. रिपोर्ट, एस.एस.जी. ट्रेनिग, बैंक प्रशिक्षण इत्यादि कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि स्वरोज़गार के सृजन हेतु एन.आर.एल.एम. एक अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना है। योजनान्तर्गत गठित समूहों को चयनित ट्रेड के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण दिलायें तथा बैंकों से समन्वय कर उन्हें समय से ऋण दिलाया जाय साथ ही समूहों के उत्पादों के बेहतर बांडिंग एवं मार्केटिंग हेतु स्किल डेवलप किया जाय।

डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विकास खण्ड के उत्कृष्ट एक समूह के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म की सुविधा प्रदान की जाय। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में लोग बाज़ार जाने के बजाय ऑनलाइन ही खरीदारी करने को प्राथमिकता दे रहें। इसलिए समूहों के उत्पाद आनलाइन उपलब्ध होने से उनकी बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद में समूहों के मल्टीपल उत्पादों के हॉट लगवाये जाने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि हॉट के लिए जिला स्तर तथा ब्लाक स्तर पर उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिया जाय। डीएम ने कहा कि महिला स्वावलम्बन एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य हेतु संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन को धरातल पर कार्यान्वित करने हेतु सभी लोग समन्वय के साथ प्रयास करें।

डीएम ने निर्देश दिया कि ऋण हेतु अधिक से अधिक समूहों का बैकों में आवेदन कराया जाय तथा बैंकों से समन्वय कर समूहों को ऋण दिलाया जाय। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैंक शाखाओं से समन्वय कर लम्बित ऋण आवेदन-पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाय। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम धनंजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी, बीएमएम तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...