बहराइच- सोहनी बलई गांव में 24 फरवरी को सजेगा सांस्कृतिक एकता का भव्य मंच’।

0

Oplus_16908288

बहराइच के सोहनी बलई गांव में 24 फरवरी को सजेगा सांस्कृतिक एकता का भव्य मंच’।

रिपोर्ट -दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 23 फरवरी।

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जिला प्रशासन, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी 2026 को सोहनी बलई गांव स्थित रामलीला ग्राउण्ड भीमराव अम्बेडकर पार्क में अपरान्ह 01ः00 बजे से आयोजित ’भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026’ के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया प्रसतावित है। उल्लेखनीय है कि भारत एवं नेपाल के मध्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक संबंधों को और अधिक सशक्त एवं प्रगाढ़ बनाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश 08 जनपदों में 16 से 28 फरवरी 2026 तक ’भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के नोडल अधिकारी निदेशक, उ.प्र. लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान अतुल द्विवेदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में लोक गायन, भजन, लोक नृत्य, सूफी गायन, कत्थक नृत्य एवं मल्लखंभ लोक विधा सहित विविध रंगारंग प्रस्तुतियाँ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। विभिन्न जनपदों तथा स्थानीय कलाकार भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करेंगे।

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में लखनऊ से अनिता मिश्रा, पवन तिवारी व अपर्णा तिवारी एण्ड पार्टी, झांसी के रवि प्रकाश एण्ड पार्टी द्वारा मल्लखंभ लोक विधा, प्रयागराज से विकास पाण्डेय एण्ड पार्टी के अतिरिक्त जनपद बहराइच से राज कुमारी एण्ड पार्टी द्वारा थारू जनजाति लोक नृत्य, दीना भारती द्वारा लोक नृत्य, जसवीर सिंह ग्रुप द्वारा सूफी गायन, पंकज कुमार द्वारा कत्थक नृत्य तथा शिवराम यादव एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुति की जायेगी।

श्री द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं और भारत-नेपाल की मैत्री के इस उत्सव के साक्षी बनें। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दो देशों के बीच विश्वास, सहयोग और आत्मीयता की मजबूत कड़ी है, जो सदियों पुराने संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...