बहराइच- S.I.R. सुनवाई का कार्य 03 दिवस में पूर्ण करें-  एडीएम ।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 09 मार्च।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नो मैपिंग एवं तार्किंक विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं को जारी की जा रही नोटिसों, मतदाताओं की सुनवाई एवं आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि 03 दिवस में सुनवाई का कार्य पूर्ण कराया जाय।

उल्लेखनीय है कि 80 प्रतिशत से कम सुनवाई वाले 24 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में एडीएम श्री कुमार ने निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में नियुक्त किये गये 74 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर नो मैपिंग एवं तार्किंक विसंगतियों की श्रेणी के मतदाताओं की सुनाई का कार्य 03 दिवस में पूरा कर लिया जाय। श्री कुमार ने नामित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व से तैनात अधिकारियों, बूथ लेबिल अधिकारियों तथा सुपरवाईज़र्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नो मैपिंग के सम्बन्ध जारी की गई नोटिस की सुनवाई तथा तार्किक विसंगतियों से सम्बन्धित मतदाताओं के सत्यापन का कार्य मासान्त मार्च 2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

एडीएम ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते रहें। उन्होंने सभी अधिकारियों का आहवान किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रुटि रहित तरीके से प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत नोटिस की सुनवाई व तार्किक विसंगतियों के सत्यापन का कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाय। इस अवसर पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...