बहराइच- SDM सदर व C O महसी ने अधिकारियों के साथ ब्लैक स्पाट्स का किया निरीक्षण।

0

Oplus_16908288

SDM सदर व C O महसी ने अधिकारियों के साथ ब्लैक स्पाट्स का किया निरीक्षण।

यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 20 जनवरी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर 31 जनवरी 2026 तक जनपद में संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद बहराइच में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वैध दस्तावेज साथ के साथ वाहन का संचालन करने तथा रात्रि में लाइट एवं संकेतकों के सही प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गयी।

ए.आर.टी.ओ. श्री सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने अधि.अभि. एनएचएआई/एनएच, ए.आर.टी.ओ., यातायात प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रदीप कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बहराइच-नानपारा मार्ग पर ब्लैक स्पॉट्स झिंगहाघाट, चौपाल सागर, सोहरवा, बेगमपुर व तुलसीपुर का निरीक्षण किया गया। ए.आर.टी.ओ. ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षणोंपरान्त सम्बन्धित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यकतानुसार प्रकाश, मार्ग चौड़ीकरण, स्पीड ब्रेकर, स्पीड टेबल साइन बोर्ड इत्यादि की स्थापना का कार्य कराया जायेगा जिससे मार्ग दुर्घटनाओं की संभावना को न्यून से न्यूनतम किया जा सके।

अभियान के दौरान यातायात कार्यालय के पुलिस दस्ते तथा परिवहन विभाग के कार्मिको द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...