बहराइच- छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त अभियान का दिया संदेश।
Oplus_16908288
छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त अभियान का दिया संदेश।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में दरक्शा, कशिश गुप्ता, अंजनी, काजल आर्या, गुड़िया आदि द्वारा प्रथम सत्र में अक्छादित ग्राम बांग्ला चक में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत ग्राम में पड़े प्लास्टिकों को एकत्र कर साफ सफाई किया। शिवरार्थियो ने अक्षादित ग्राम जहानचक में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का अभियान चलाया। शिवरार्थी सबलू राम, मोहित कुमार, जानकी, राधिका आदि ने ग्राम में घर घर जाकर एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध देशव्यापी जन जागरूकता और स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में नागरिकों को जागरूक करना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना और पुन: प्रयोज्य विकल्पों (जैसे कपड़े के थैले) को अपनाना है।

महाविद्यालय के डॉ मिथलेश कुमार चौधरी ने स्वयंसेवकों को बताया कि समाज के बदलाव करने के लिए हमें खुद को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए जिससे दूसरा व्यक्ति भी आपको देखकर प्लास्टिक का उपयोग करने को नहीं सोचेगा। इस अवसर पर ई0डी0पी0 प्रमुख धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, शिवम टंडन, नंदन श्रीवास्तव, बरसाती लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
